Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj News195 Properties of Waqf Board Uploaded on Ummeed Portal for Digitization in Maharajganj
उम्मीद पोर्टल पर दर्ज की गईं 195 वक्फ संपत्तियां

उम्मीद पोर्टल पर दर्ज की गईं 195 वक्फ संपत्तियां

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में वक्फ बोर्ड की 195 सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किया गया है। सरकार इन सम्पत्तियों का डिजिटाइजेशन कर रही है ताकि भविष्य में विवाद और धोखाधड़ी को रोका जा सके। मुतवल्लियों द्वारा आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड किए गए हैं, जिनका सत्यापन किया जाएगा।

Dec 07, 2025 09:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उम्मीद पोर्टल पर जिले में वक्फ बोर्ड की 195 सम्पत्तियों विवरण अपलोड हो चुका है। वक्फ बोर्ड जमीन के लोगों को पांच दिसंबर तक अपलोड करना था। वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों को सुरक्षित करने के लिए सरकार उनका डिजिटाइजेशन करा रही है। उम्मीद पोर्टल पर इनका पंजीकरण कराया जा रहा था। शुक्रवार को अंतिम दिन तक वक्फ संचालकों द्वारा कुल 195 सम्पत्तियों का विवरण अपलोड किया गया। शासन स्तर से जिन सम्पत्तियों का वर्गीकरण किया गया है। इसमें इमामबाड़ा, कर्बला, कब्रिस्तान,कृषि, भूमि, मस्जिद आदि शामिल है। मुतवल्लियों द्वारा वक्फ नामा, खतौनी, तौलियत, आदेश, मुकदमा संबंधी विवरण, सीमांकन,रजिस्ट्री, पट्टा, किरायानामा, आदि दस्तावेजों को अपलोड किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अब इसका सत्यापन चेकर द्वारा किया जाएगा कि मुतवल्ली ने जो डेटा व दस्तावेज दिया है। माना जा रहा है कि वक्फ सम्पत्तियों का डिजिटल होने के बाद इसकी सम्पत्तियों का असल पता चल सकेगा। भविष्य में विवाद, जालसाजी, फर्जी पट्टा, विक्रय, आय-व्यय आदि में गड़बड़ी रुकेगी। ठंडे बस्ते में पड़ा मुड़िला का मामला खुटहां निवासी व अधिवक्ता अमीन अंसारी ने 3 वर्ष पहले मुड़िला के वक्फ सम्पत्तियों की जांच की मांग की थी। इसका संज्ञान अल्पसंख्यक आयोग ने लिया था। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बख्शीश अहमद वारसी ने मुड़िला गांव के इस मामले को गंभीरता से लिया था। जिले के आला अधिकारियों संग बैठक में निर्णय लिया गया था कि वक्फ बोर्ड की जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। महराजगंज में वक्फ बोर्ड से संबंधित 195 सम्पत्तियां उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई है। इसका सत्यापन व जांच किया जाएगा। तन्मय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी