थानों को भेजे गए 17 नए पीआरवी वाहन
Maharajganj News - महराजगंज में पुलिस को 17 नए पीआरवी वाहन मिले हैं। एसपी सोमेन्द्र मीना ने इन वाहनों का पूजन कर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। ये वाहन पुलिस की त्वरित गस्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया, अपराध नियंत्रण और जन सुरक्षा को मजबूत करेंगे। एसपी ने पुलिस कर्मियों से इनका सदुपयोग करने की अपील की।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के थानों में 17 नए पीआरवी वाहन मिले हैं। पुलिस की गतिशीलता व त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में ये आधुनिक व उच्च क्षमता वाले वाहन कारगर साबित होंगे। एसपी सोमेन्द्र मीना ने पुलिस ने लाइन में पूजन के बाद इन वाहनों को थानों के लिए रवाना किया। वाहनों का पूजन करने के बाद एसपी ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। बताया कि ये वाहन आधुनिक, उच्च क्षमता वाले हैं। इससे पुलिस की त्वरित गस्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया, अपराध नियंत्रण एवं जन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में काफी मदद मिलेगी।
एसपी ने कहा कि ये नए वाहन पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि करेंगे तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में त्वरित पहुंच सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपील की कि इन वाहनों का सदुपयोग करते हुए जनता की सुरक्षा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना में अपना पूर्ण योगदान दें। ये वाहन होली पर्व सहित अन्य त्योहारों, सामान्य गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी एवं आपात स्थितियों में तत्काल पहुंच के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होंगे। कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या नजदीकी थाने से संपर्क करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


