किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अपहरण की आशंका
Feb 13, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Maharajganj News - महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी 8 फरवरी को सुबह 5 बजे लापता हो गई। उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। किशोरी ने नीले रंग की टी-शर्ट और हरे-सफेद रंग का पलाजो पहन रखा था। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री 8 फरवरी की सुबह 5 बजे बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। किशोरी ने नीले रंग की टी-शर्ट और हरे-सफेद रंग का पलाजो पहना है। पिता की तहरीर पर थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj News16-Year-Old Girl Missing in Maharajganj Police Launch Search




