छात्रवृति की परीक्षा में 14 बच्चे सफल, कीर्तिमान
Maharajganj News - महराजगंज के परतावल क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरपुर तिवारी के 14 बच्चे राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हुए हैं। इस बार 17 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 14 सफल हुए। स्कूल ने पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को दोगुना करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरपुर तिवारी के 14 बच्चे राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हुए हैं। पिछली बार के अपने रिकार्ड को डबल करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय के प्रभारी जेडी अंसारी ने बताया कि इस विद्यालय से इस वर्ष परीक्षा में 17 बच्चे प्रतिभाग किए थे। इसमें 14 बच्चे सफल हुए। सफल होने वाले छात्रों में रिकेश (22वां रैंक),अभिषेक (23वां रैंक),अभिमन्यु (24वां रैंक),करीना (25वां रैंक),मधुर एवम डाली (रैंक 26वां) ,मोहित गुप्त एवम शिवांगी गौड़(27वां रैंक), संध्या मौर्या एवम ट्विंकल( 28वां रैंक), सपना ( 36वां रैंक),अंकित (43वां रैंक),सोनम जायसवाल एवं उजाला को 44वां रैंक मिला है।
इस विद्यालय से पिछले वर्ष 2025 में 7 बच्चे, 2024 में 5 बच्चे, 2023 में 3 बच्चे पास हुए थे। यहां विद्यालय के प्रभारी जे डी अंसारी के नेतृत्व में बच्चे तैयारी करते हैं। ग्राम प्रधान जयराम यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इन्द्रासन यादव, विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र, संजीव पाठक ने सभी सफल छात्र/छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



