Maharajganj News: पानी भरे खेत में डूबकर बालक की मौत
Maharajganj News: महाराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार गांव में 12 वर्षीय किशन की खेत में डूबने से मौत हो गई। किशन अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार गांव में शनिवार को खेत में भरे पानी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह बालक अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी। गोरखपुर जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम हजारीपुर निवासी स्व. अशोक का 12 वर्षीय पुत्र किशन कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार निवासी अपनी मौसी माधुरी देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार के घर रहता था।
शनिवार को वह गांव के बाहर खेत की तरफ गया था, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।अस्पताल से मिले मेमो पर पहुंची पुलिसहादसे के बाद परिजन व ग्रामीण बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर करीब 2.30 बजे सीएचसी सिसवा से मेमो के जरिए सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की जा रही है।

