Maharajganj News: जाल में फंसा 12 फीट का अजगर, पुलिस-ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग सिवान में मछली के
जाल में फंसा 12 फीट का अजगर, पुलिस-ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग सिवान में मछली के जाल में 12 फीट का विशाल अजगर फंस गया। जाल खींच रहे किसान सुग्रीव प्रसाद ने अजगर देखा तो शोर मचाया, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्राम प्रधान ने वन विभाग को कई बार फोन किया लेकिन टीम नहीं पहुंची। सूचना पर सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी रूपेश कुमार पाल हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को जाल से सुरक्षित निकाला। बाद में अजगर को पनियरा जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ था।


