ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजमहाराजगंज शहर के बलिया नाला में मछली पकड़ने गया 11 साल का लड़का लापता

महाराजगंज शहर के बलिया नाला में मछली पकड़ने गया 11 साल का लड़का लापता

महराजगंज शहर के बलिया नाला में मछली पकड़ने गये किशोर का काफी मशक्कत के बाद भी पता नहीं चल सका है। नगर पालिका व पुलिस के गोताखोर की टीम किशोर को नाले में ढूढ़ने में जुटी है, लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं...

महाराजगंज शहर के बलिया नाला में मछली पकड़ने गया 11 साल का लड़का लापता
हिन्दुस्तान टीम,महराजगंजSun, 16 Aug 2020 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज शहर के बलिया नाला में मछली पकड़ने गये किशोर का काफी मशक्कत के बाद भी पता नहीं चल सका है। नगर पालिका व पुलिस के गोताखोर की टीम किशोर को नाले में ढूढ़ने में जुटी है, लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चल सका है। लापता किशोर के घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। नगर पालिका के पड़री वार्ड निवासी सलीम का 11 वर्षीय पुत्र समीर शनिवार की शाम करीब तीन बजे घर के पास बलिया नाला में मछली पकड़ने गया था।

अंधेरा होने के बाद जब समीर घर नहीं पहुंचा तो घरवाले घबरा गए। बलिया नाला में ढूढ़ने के बाद शहर व रिश्तेदारों में उसका पता किया गया। कहीं उसका कोई पता नहीं चला। सूचना पर दूसरे दिन रविवार की सुबह नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल समीर के घर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर बलिया नाला में उसकी तलाश शुरू कराई। इसके बाद चौकी प्रभारी महेन्द्र यादव के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोर से किशोर की तलाश कराई गई, लेकिन समीर का पता नहीं चला। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

डूबे किशोर की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। उसकी तलाश कराने की पूरी कोशिश की जा रही है।
अखिलेश कुमार सिंह, कोतवाल  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें