Maharajganj News: पंडाल के पास खेल रहा मासूम सड़क हादसे का शिकार, मौत

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News: महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कोदईपुर गिदहा गांव में सोमवार शाम डेढ़ वर्षीय आयुष खेलते समय चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Maharajganj News: पंडाल के पास खेल रहा मासूम सड़क हादसे का शिकार, मौत

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरंदरपुर थाना के मझार क्षेत्र के ग्राम कोदईपुर गिदहा में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। चार पहिया वाहन की चपेट में आने से खेल रहे एक डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक छाया हुआ है। कोदईपुर गिदहा निवासी नाथू का डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष सोमवार की शाम गांव के मंदिर के पास स्थापित पंडाल के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम गच गया। घथाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: पंडाल के पास खेल रहा मासूम सड़क हादसे का शिकार, मौत