रात में डीजे देखने गई बालिका का सुबह नाले में मिला शव
Maharajganj News - पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलटिकरा के सोइयां टोला निवासी रामचंदर...

पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलटिकरा के सोइयां टोला निवासी रामचंदर राजभर की आठ वर्ष की बेटी प्रिया का शव रविवार की सुबह सोइयां नाले में मिला। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सोमेंद्र मीना और सीओ सदर आभा सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली।
बेलटिकरा के सोईया टोले पर शनिवार को एक व्यक्ति के यहां जन्मदिन की पार्टी थी। रामचंद्र भी उसमें शामिल था। मृतका की मां परमशीला ने बताया कि पार्टी में डीजे बज रहा था। उसकी बेटी वहां रात दस बजे तक देखी गई थी। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजन इधर-उधर तलाश करने लगे।
गांव के कई लोग प्रिया की तलाश करने लगे। रात में ही घर से तीन सौ मीटर दूर सोइयां नाले में भी तलाश किया गया। लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह फिर वह अपनी बेटी को तलाश करने लगी तो सोइयां नाले में उसका शव मिला। उसके आंख के पास चोट के निशान हैं। शव जहां मिला वहां घुटने से भी कम पानी है। बेटी की शव देख पिता रामचंदर और माता परमशीला और दोनों बहनों का रो रोकर कर बुरा हाल हो गया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है।
मजदूरी से परिवार का भरण पोषण करता है रामचंदर:
रामचंदर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी तीन पुत्रियों में अन्नू 16, शन्नू 12 है। तीसरी मृतका प्रिया सबसे छोटी थी। छोटी संतान होने के चलते परिवार के सभी सदस्य उससे बहुत प्यार करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।