Hindi NewsUP NewsMahant Rajudas about Delhi blasts saying anti-religious studies are being conducted among men and bulldozers being used
मरदसों में हो रही धर्म विरोधी पढ़ाई, चले बुल्डोजर, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर बोले महंत राजूदास

मरदसों में हो रही धर्म विरोधी पढ़ाई, चले बुल्डोजर, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर बोले महंत राजूदास

संक्षेप:

अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज झांसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मदरसों पर बुलडोजर चला देना चाहिए। यहां अपराधी पढ़ाए जाते हैं। मन्दिर मस्जिद में सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए।

Nov 20, 2025 07:05 pm ISTDinesh Rathour झांसी
share Share
Follow Us on

अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज झांसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मदरसों पर बुलडोजर चला देना चाहिए। यहां अपराधी पढ़ाए जाते हैं। मन्दिर मस्जिद में सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए। नहीं तो मदरसों में इतिहास, भूगोल, संस्कृति की पढ़ाई कराई जाए। फिर देखें कहां कौन सी शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा, दिल्ली में बम कांड निंदनीय है। लखनऊ में एके-47 के साथ पकड़ी गई महिला, जम्मू कश्मीर में विषैले केमिकल के साथ पकड़े गए युवकों में सभी के सभी डॉक्टर हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मतलब, उन्हें मदरसों में शिक्षा नहीं दी जा रही है। धर्म विरोधी पढ़ाई कराई जा रही है। बोले, झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई से सीख लेनी चाहिए कि देश से राष्ट्र से प्रेम कैसा होता है। रानी लक्ष्मीबाई ने अपने लोगों को। देश को। राष्ट्र को बचाने के लिए गोरों से चोरों से लड़कर राष्ट्र और लोगों की जान बचाई। अपने प्राणों की आहुति दे दीं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में 25 तारीख से भगवान श्रीराम मंदिर में कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसमें प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित आठ हजार साधु संत शामिल होंगे।

धर्म की रक्षा करने वालों ने बिहार जीता

महंत ने कहा कि बिहार के चुनाव में धर्म का। देवी देवताओं का। भगवान का। अपमान करने वालों का सुपड़ा साफ हो गया। जो धर्म की रक्षा करेगा धर्म उसकी रक्षा करेगा। हिन्दू एक रहेगा तो धर्म राष्ट्र की रक्षा होगी। संस्कृति सुरक्षित रहेगी। धर्म की रक्षा करने वालों की बिहार में जीत हुई है।

अखिलेश घर वापस जाएं

महंती राजू दास जी महाराज ने कहा कि अखिलेश को अपने घर वापसी कर लेनी चाहिए। जो धर्म, राष्ट्र, संस्कृति के साथ चलेगा वहीं देश पर राज करेगा। उन्होंने कहा अखिलेश बुद्धि जीवी है लेकिन वह भटक गए है वह सिर्फ एक ही मजहब को मानते है। राहुल गांधी पर कहा कि वह मंद बुद्धि है, इसलिए बिहार में उन्होंने धर्म का अपमान किया ओर उनका सुपड़ा साफ हो गया।

ये भी पढ़ें:ताजमहल देखने आगरा पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप के बेटे, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो
ये भी पढ़ें:यूपी में 24 की जगह 25 को रहेगी छुट्टी; स्कूल-कॉलेज, ऑफिस सब रहेंगे बंद
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |