Hindi Newsउत्तर प्रदेशMahakumbh LIVE: महाकुंभ पहुंचीं नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा, कल आएंगे उद्योगपति गौतम अदाणी

Mahakumbh LIVE: महाकुंभ पहुंचीं नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा, कल आएंगे उद्योगपति गौतम अदाणी

Maha Kumbh LIVE: इनफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और राज्ससभा सांसद सुधा मूर्ति मेला क्षेत्र में आ चुकी हैं। देश के नामी उद्योगपति अदाणी समूह के मालिक गौतम अदाणी भी मंगलवार को आएंगे। वहीं, दूसरे दिन फिर महाकुंभ में आग लग गई। किन्नर अखाड़े के सामने लगी आग को बुझा लिया गया है।

Mahakumbh LIVE: महाकुंभ पहुंचीं नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा, कल आएंगे उद्योगपति गौतम अदाणी

गौतम अदाणी और सुधा मूर्ति महाकुंभ पहुंचे

Deep Pandey| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 20 Jan 2025 11:19 PM
हमें फॉलो करें

Maha Kumbh LIVE: महाकुम्भ मेला क्षेत्र में इनफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और राज्ससभा सांसद सुधा मूर्ति आ चुकी हैं। देश के नामी उद्योगपति अदाणी समूह के मालिक गौतम अदाणी भी मंगलवार को आएंगे। महाकुम्भ के एक सप्ताह में ही संगम में स्नान करने वालों का आंकड़ा सवा आठ करोड़ के पार पहुंच गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण श्रद्धालुओं के साथ ही बड़ी संख्या में शहरी भी सुबह से ही स्नान करने निकल पड़े। स्नान पर्व नहीं होने के बावजूद 54.09 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। महाकुम्भ में रविवार तक स्नान करने वालों की संख्या 8.26 करोड़ के पार हो चुकी है। उधर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगी। वहीं, दूसरे दिन फिर महाकुंभ में आग लग गई। किन्नर अखाड़े के सामने लगी आग को बुझा लिया गया है।

20 Jan 2025, 09:38:57 PM IST

मेला क्षेत्र में पहुंचीं सुधा मूर्ति, कल आएंगे गौतम अदाणी

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में इनफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और राज्ससभा सांसद सुधा मूर्ति भी पहुंच गई हैं। वहीं, देश के नामी उद्योगपति अदाणी समूह के मालिक गौतम अदाणी मंगलवार को आएंगे। सुधा परेड मैदान पर पर्यटन विभाग की ओर से बनाए गए महाराजा टेंट में ठहरी हैं।

20 Jan 2025, 08:19:26 PM IST

दो महीने पहले शादी और बन गई महामंडलेश्वर

दो महीने पहले गृहस्थी बसाने वाली ममता वशिष्ठ ने महाकुम्भ में संन्यास दीक्षा ले ली है। उन्हें किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर बनाया है। ममता का विवाह दिल्ली के संदीप वशिष्ठ से हुआ था। दिल्ली की ममता वरिष्ठ को किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने महामंडलेश्वर बनाया है। ममता ने कहा कि उनका हमेशा से सनातन धर्म में मन लगता था। ऐसे में उन्होंने संन्यास की राह पकड़ ली है। उनके इस निर्णय में उन्हें पति और सास का पूरा सहयोग मिला है। वो अब सनातन धर्म की सेवा करना चाहती हैं और इसी माध्यम से मानव कल्याण के लिए काम करेंगी। डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उनकी रुचि थी और दो महीने पहले उनका विवाह हुआ था। अब उन्हें महामंडलेश्वर बनाया गया है। महाकुम्भ में ही उन्होंने अपना पिंडदान किया और फिर यहां पर संन्यास की दीक्षा ली। इस बार अखाड़े में पिंडदान करने वाले किन्नर या महिला संत का मुंडन संस्कार नहीं कराया जा रहा है।

20 Jan 2025, 05:00:32 PM IST

महाकुंभ में स्तन कैंसर की जांच के लिए मौजूद है मां अमृतानंदमयी मठ की बस

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साधु संतों और श्रद्धालुओं के धार्मिक रीति रिवाजों के बीच एक ऐसी बस मौजूद है जिसमें महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच की जा रही है और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। सेक्टर छह में लगे मां अमृतानंदमयी मठ के विशाल शिविर के सामने खड़ी गुलाबी रंग की यह बस सभी का ध्यान आकर्षित करती है। केरल के इस मठ ने मेले में और एक बस भेजी है जिसमें ऑपरेशन और इलाज की सुविधाएं मौजूद हैं। मां अमृतानंदमयी मठ से जुड़े संत ब्रह्मऋषि एकनाथ ने बताया कि स्तन कैंसर की जांच 'मैमोग्राफी' की सुविधा वाली यह बस चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है जिसमें जांच के लिए सभी उपकरण मौजूद हैं।

20 Jan 2025, 04:32:15 PM IST

महाकुंभ: तड़के चार बजे से देर रात तक यही होती है साधु-संतों की दिनचर्या

राख से लिपटे और न के बराबर कपड़े पहने जटाधारी साधु-संत महाकुंभ के दौरान हर दिन सुबह चार बजे पवित्र संगम में डुबकी लगा रहे हैं और अपने यहां आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वागत से पहले कई धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। ये संत 'अखाड़ों' में अपने गुरुओं की पूजा, 'यज्ञ', ध्यान और शाम की प्रार्थना जैसे कई अनुष्ठान करते हैं। उनका अधिकतर दिन सत्संग, भगवद् गीता पाठ, भजन कीर्तन और मंत्र जाप में बीतता है। इसके अलावा वह अपना बचा हुआ समय आस्था के साथ या उत्सुकतावस उनके पास आए तीर्थयात्रियों के साथ बिताते हैं।

20 Jan 2025, 01:10:47 PM IST

Maha Kumbh LIVE: किन्नर अखाड़ा के सामने एक टेंट में लगी आग

महाकुंभ में सेक्टर नंबर 16 में सुबह आग लगने की घटना हुई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी।

आग को फैलने से पहले ही तत्परता से बुझाकर काबू किया गया।

20 Jan 2025, 12:09:32 PM IST

Maha Kumbh LIVE: कुल 8.26 करोड़ से ज्यादा ने किया स्नान

महाकुंभ 2025

दिनांक: 20/1/2025

समय: 12.00 बजे

कल्पवासी: 10 लाख से अधिक

तीर्थयात्रियों ने दौरा किया: 28.02 लाख

आज से अब तक कुल स्नान: 38.02 लाख से अधिक

19/1/2025 तक कुल स्नान

-8.26 करोड़ से ज्यादा

20 Jan 2025, 11:55:14 AM IST

Maha Kumbh LIVE: महानिर्वाणी अखाड़ा में तीन संतों का पट्टाभिषेक

महाकुम्भ मेला में महानिर्वाणी अखाड़ा में तीन संतों का पट्टाभिषेक किया गया है। इस दौरान कई संतों की मौजूदगी रही है।

20 Jan 2025, 11:20:11 AM IST

Maha Kumbh LIVE: गीता प्रेस के शिविर में लगी आग के बाद डीजी फायर मौके पर पहुंचे

महाकुंभ मेला में गीता प्रेस के शिविर में लगी आग के बाद डीजी फायर मौके पर पहुंचे हैं। मौके का निरीक्षण कर रहे हैं।

20 Jan 2025, 10:43:11 AM IST

Maha Kumbh LIVE: इतिहास और आस्था से रूबरू हो रहे श्रद्धालु

महाकुम्भ मेला सेक्टर एक में भारतीय सांस्कृतिक निधि की ओर से चल रही प्रदर्शनी का अवलोकन करने श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी में द्वादश माधव मंदिरों की सांस्कृतिक परंपराओं एवं ऐतिहासिक कहानियों समेत परिक्रमा मार्ग की परंपरा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। भगवान विष्णु के विभिन्न रूपों की महत्ता और परिक्रमा मार्ग की आध्यात्मिक विशेषताओं को सरल भाषा में दर्शाया गया है। प्रदर्शनी को धर्मेंद्र मिश्र, हरीश बेंजवाल, मोहम्मद गालिब और अनिरुद्ध जोशी के सहयोग से तैयार किया गया है।

20 Jan 2025, 09:46:55 AM IST

Maha Kumbh LIVE: आज से रामकथा सुनाएंगे डॉ. विश्वास

महाकुम्भ में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से सेक्टर एक स्थित गंगा पंडाल में चल रहे संस्कृति का संगम कार्यक्रम के अंतर्गत प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास 20 जनवरी से तीन दिनों तक प्रसिद्ध रामकथा अपने-अपने राम की प्रस्तुति करेंगे। रामकथा शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक आयोजित होगी।

20 Jan 2025, 09:01:28 AM IST

Maha Kumbh LIVE: ढांचों पर सालाना खर्च होंगे 100 करोड़

महाकुम्भ के मद्देनजर शहर में किए गए विकास कार्यों (स्थायी निर्माण) के रखरखाव पर सालाना 100 करोड़ रुपये खर्च होगा। प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से ढांचों के रखरखाव के लिए बजट मांगा है। महापौर ने रविवार को 100 करोड़ बजट के सिलसिले में मंत्री से बात की। सर्किट हाउस में महापौर की मांग को प्रदेश सरकार के मंत्री ने कैबिनेट के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। सबकुछ योजना के मुताबिक होता है तो महाकुम्भ नगर में 22 जनवरी को प्रस्तावित प्रदेश सरकार के कैबिनेट की बैठक में ढांचों के रखरखाव के लिए 100 करोड़ रुपये नगर निगम को देने का प्रस्ताव रखा जा सकता है

20 Jan 2025, 08:35:54 AM IST

Maha Kumbh LIVE: जूना अखाड़े की फौज में 100 महिलाएं शामिल हुईं

सनातन धर्म की बागडोर संभालने के लिए जूना अखाड़े की फौज में 100 महिलाएं रविवार को शामिल हुईं। त्रिवेणी मार्ग पांटून पुल के बगल में सभी ने पहले गंगा स्नान कर मुंडन कराया। अपने परिवार का पिंडदान कर उनसे सभी रिश्ते नाते तोड़े और पूरा जीवन सनातन धर्म को समर्पित करने के लिए संन्यास दीक्षा ग्रहण कर ली। मध्य रात्रि में अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की मौजदूगी में गुरु की पर्ची दिखाकर अखाड़े में शामिल हो गईं।

20 Jan 2025, 08:28:21 AM IST

Maha Kumbh LIVE: महाकुंभ में संगम तट पर तीन दिवसीय आयोजन

प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि आस्था के समागम प्रयागराज महाकुंभ में पर्यटन विभाग ड्रोन शो का आयोजन करने जा रहा है। 24 से 26 जनवरी तक इस शो का आयोजन होगा। त्रिवेणी संगम के आकाश में मेक इन इंडिया ड्रोन महाकुंभ की अध्यात्मिक कथा को नए और अनोखे रूप में प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया है कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस और 26 जनवरी को गणतंथ दिवस के अवसर पर ड्रोन-शो आओजित किए जाएंगे।

पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Azamgarh News ,Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , एजुकेशन न्यूज़ , धर्म ज्योतिष , राशिफल , और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।