CM योगी ने पहली बार बताया अपना सबसे प्रिय विषय, कहा- माफिया का सफाया...; सुनाया दिलचस्प किस्सा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने पसंदीदा विषय का उल्लेख किया। सीएम, माफिया के सफाये को अभियान चलाकर सुनिश्चित करने की बात करते रहे हैं। पिछले नौ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर माफियाओं के खिलाफ ऐक्शन हुआ है। सरकार लगातार इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम में अपने पसंदीदा विषय के बारे में कुछ यूं बताया कि पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सीएम योगी ने यूपी के एक रिटायर्ड डीजीपी से जुड़ा किस्सा सुनाया और बताया कि उन्होंने यूपी पुलिस की जमीन से कैसे एक माफिया का कब्जा हटवाया और वहां बुलडोजर ऐक्शन कराया। उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनका सबसे प्रिय विषय है। सरकार लगातार इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।
साल-2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के बाद से पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक रूप से अपने पसंदीदा विषय का उल्लेख किया। सीएम, माफिया के सफाये को अभियान चलाकर सुनिश्चित करने की बात करते रहे हैं। पिछले नौ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर माफियाओं के खिलाफ ऐक्शन भी हुआ है। उनके कब्जे से बेशकीमती जमीनों को छुड़ाया गया है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार आगे भी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी।
कार्यक्रम में सीएम योगी ने बताया कि लखनऊ में यूपी पुलिस की जमीन पर एक माफिया का कब्जा था। अपने रिटायरमेंट के ठीक पहले डीजीपी उनके पास पहुंचे और इस मामले की जानकारी दी। डीजीपी ने उनसे बताया कि जमीन पर माफिया ने अवैध कब्जा कर रखा है। सीएम योगी ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि यह तो मेरा सबसे प्रिय विषय है। वह हंसने लगे। मैंने कहा कि आप मुझे दे दीजिए मैं इसे ठीक कराता हूं। इसके बाद मैंने माफिया के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर ऐक्शन शुरू हो गया। बिना किसी देर के सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
माफिया के नाम जमीन चढ़ाने वाले अधिकारी की जवाबदेही भी तय की
सीएम योगी ने कहा कि जैसे ही पुलिस की जमीन पर माफिया के कब्जे का पता चला सरकार ने जमीन को मुक्त करा लिया। यही नहीं रिकॉर्ड में माफिया के नाम जमीन चढ़ाने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यूपी में कहीं भी जमीन कब्जाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्त ऐक्शन ले रही है और आगे भी ऐसे ही सख्त कार्रवाई होती रहेगी। जमीन चाहे किसी गरीब की हो या सरकार की, किसी माफिया को उस पर अवैध कब्जा करने की छूट नहीं दी जाएगी। यूपी में अब कोई ऐसी जुर्रत नहीं कर सकता।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

