VIDEO: क्लासरूम में लेटकर मैडम ने छात्राओं से कराई फुट मसाज, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड
यूपी के चित्रकूट के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका का बच्चों से मसाज कराने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जांच के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर दिया।

Chitrakoot News: यूपी के चित्रकूट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रधानाध्यापिका बच्चों को पढ़ाने के बजाय क्लास रूम में मसाज कराया। वीडियो सामने आया तो अधिकारी भी हैरान रह गए। मामले की जांच पड़ताल के बाद महिला शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
मुख्यालय कर्वी स्थित स्कूल में प्रधानाध्यापिका का छात्राओं से फुट मसाज कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्राथमिक विद्यालय नया बाजार का बताया जा रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
क्लासरूम में प्रधानाध्यापिका ने कराया फूट मसाज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 21 सेकंड के वीडियो में एक महिला कक्ष के भीतर फर्श पर चटाई पर लेटी है। यह महिला स्कूल की प्रधानाध्यापिका मधु राय बताई जा रही हैं। वीडियो में दिख रहा है प्रधानाध्यापिका आराम से मोबाइल चला रही हैं, जबकि कक्षा में मौजूद छात्राओं में से एक पैरों से उनकी कमर दबा रही है। शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीएसए बीके शर्मा ने नगर शिक्षाधिकारी अतुलदत्त तिवारी को जांच सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी।
बीएसए ने किया सस्पेंड
नगर शिक्षाधिकारी ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए और जांच रिपोर्ट बीएसए को प्रेषित कर दी। इसपर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मामले में आगे की कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।बीएसए ने सभी शिक्षकों को इस मामले में सतर्क रहके कार्य करने का निर्देश भी दिया है। वहीं, शिक्षिका के इस कृत से ग्रामीण शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें

