मैडम ने बियर पिलानी चाही, सर ने की गंदी हरकत; चलती कार में रेप की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

प्रमुख संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

रेप की कोशिश में मुख्य आरोपी का साथ देने वाली महिला की तलाश जारी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैडम ने मदद करने की बात कहते हुए उसे अपने एक दोस्त के साथ हाईकोर्ट ले जाने की बात कही। वापसी के दौरान रास्ते में उस शख्स और पीड़िता को उसके साथ ले जाने वाली महिला ने बियर खरीदी और कार में बैठकर पी।

Rape Attempt in Car
कार में रेप की कोशिश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला के साथ चलती कार में उसके मासूम बेटे के सामने रेप की कोशिश की गई। हैरानी की बात यह है कि यह कोशिश उस महिला की मौजूदगी में की गई जिसके घर पीड़िता काम करती थी। महिला ने अपने साथ की जा रही गंदी हरकतों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। उसे और उसके दो साल के बेटे को चलती कार से फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने महिला से रेप की कोशिश और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। रेप की कोशिश में मुख्य आरोपी का साथ देने वाली महिला की तलाश जारी है। पीड़िता, देवरिया की रहने वाली है। उसने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है। इसी मामले में भरण-पोषण का खर्च दिलाने के लिए वह गोरखपुर दीवानी कचहरी आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान गोरखपुर गीडा सेक्टर पांच में रहने वाली एक महिला से हुई। महिला के मुताबिक, वह उस मैडम के घर घरेलू काम करने लगी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त को मैडम ने मदद करने की बात कहते हुए उसे अपने एक दोस्त के साथ हाईकोर्ट ले जाने की बात कही। महिला अपने दो वर्षीय बेटे को भी साथ लेकर कार में बैठ गई। मैडम का दोस्त कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के परसौना का रहने वाला है।

आरोप है कि प्रयागराज से वापसी के दौरान रास्ते में उस शख्स और पीड़िता को उसके साथ ले जाने वाली महिला ने बियर खरीदी और कार में बैठकर पी। पीड़िता का आरोप है कि उसे भी शराब पिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोप है कि उस शख्स ने उसके दो वर्षीय बेटे के सामने चलती कार में पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उस शख्स और उसका साथ दे रही महिला ने पीड़िता के साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद दोनों आरोपित उसे और उसके दो वर्षीय बेटे को जौनपुर में चलती कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक रेप की कोशिश करने वाले शख्स ने कार से नीचे उतरकर ईंट से हमला कर महिला को घायल करने के बाद उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

जांच के लिए प्रयागराज और जौनपुर तक गई थी पुलिस

पीड़िता के साथ बेटे के सामने चलती कार में रेप की कोश की जांच के लिए पुलिस की टीम प्रयागराज और जौनपुर तक गई थी। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस को अब उसकी महिला साथी की जोर-शोर से तलाश है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमैडम ने बियर पिलानी चाही, सर ने की गंदी हरकत; रेप की कोशिश करने वाला गिरफ्तार