ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअपने वन्य जीवों को जान सकेंगे नन्हे-मुन्हें बच्चे

अपने वन्य जीवों को जान सकेंगे नन्हे-मुन्हें बच्चे

-प्राणि उद्यान में आज होगा 'अपने वन्य जीवों को जानें' कार्यक्रम लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस को लखनऊ प्राणि उद्यान में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर दर्शकों को पर्यावरण...

अपने वन्य जीवों को जान सकेंगे नन्हे-मुन्हें बच्चे
Center,LucknowSat, 03 Jun 2017 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

-प्राणि उद्यान में आज होगा 'अपने वन्य जीवों को जानें' कार्यक्रम लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस को लखनऊ प्राणि उद्यान में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर दर्शकों को पर्यावरण से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। प्रशासन की ओर से शनिवार को कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर घोषणा कर दी गई। निदेशक अनुपम गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में रविवार को प्राणि उद्यान की सैर का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह नौ से 11 बजे और शाम चार से छह बजे तक किया जायेगा। कार्यक्रम में बाल रेल से प्राणि उद्यान के कर्मी इच्छुक दर्शकों और बच्चों को प्राणि उद्यान की जानकारियां देंगे। 'अपने वन्य जीवों को जानें' नाम से जागरूकता कार्यक्रम भी होगा। प्राणि उद्यान के एनिमल कीपर्स इसमें विभिन्न वन्य जीवों के बारे में रोचक जानकारियां देंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 से 12 बजे तक और शाम को चार से पांच बजे तक होगा। पांच जून को उद्यान परिसर में 101 पौधों को रोपा जायेगा। लोकांजलि ग्रुप की ओर से बारादरी में शाम चार बजे से पेन्टिंग, कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक बच्चे उद्यान के शिक्षा अधिकारी अभिषेक दुबे से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें