ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊजोन-पांच व आठ में पटरी पर नहीं लौटी कूड़ा उठाने की व्यवस्था

जोन-पांच व आठ में पटरी पर नहीं लौटी कूड़ा उठाने की व्यवस्था

नगर निगम जोन-पांच व आठ में कूड़ा उठाने की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। पिछले लगभग एक सप्ताह से लोगों से घरों से कूड़ा उठाने वाले नहीं पहुंच रहे है। लोग आसपास खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर हो...

जोन-पांच व आठ में पटरी पर नहीं लौटी कूड़ा उठाने की व्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 06 Jul 2017 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम जोन-पांच व आठ में कूड़ा उठाने की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। पिछले लगभग एक सप्ताह से लोगों से घरों से कूड़ा उठाने वाले नहीं पहुंच रहे है। लोग आसपास खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। बारिश होने के बाद आसपास इकट्ठा कूड़ा अब बजबजाने लगा है और आसपास नालियों में पहुंचकर जलनिकासी को भी अवरुद्ध कर रहा है। जोन-पांच व आठ में घर-घर कूड़ा कलेक्शन का काम नई कम्पनी ईको ग्रीन कर रही है। कम्पनी ने पुरानी कम्पनी ज्योति इनवायरो टेक के कर्मचारियों को ही काम पर लगा लिया था। घर से निकला कूड़ा सड़क या आसपास फैलने से रोकने के लिए ईको ग्रीन ने बंद गाड़ियां लगाई है। घरों से कूड़ा इकट्ठा करने के बाद सीधे काम्पैक्टर में डालने व वहां से कूड़ा उठकर सीधे शिबरी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पहुंचाने की व्यवस्था है। लेकिन पुरानी कम्पनी के कर्मचारी कूड़े को एक जगह खुले में इकट्ठा करके उससे पालीथिन व अन्य कूड़ा बिनवा रहे थे। कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा मना करने पर उन्होंने कूड़ा उठाना ही बंद कर दिया। कम्पनी के अन्य कर्मचारियों के काम में भी अवरोध पैदा करना शुरू कर दिया। लिहाजा कूड़ा कलेक्शन की पूरा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ईको ग्रीन के अभिषेक सिंह का कहना है कि पुलिस की मदद से कूड़ा कलेक्शन के लिए ज्यादातर ई-रिक्शा घरों तक पहुंचने लगे हैं। नए कर्मचारी भी रखे जा रहे हैं। एक-दो दिन में हर घर से कूड़ा कलेक्शन का काम पटरी पर पूरी तरह लौट आएगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी किया नम्बर पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण व ईको ग्रीन के महाप्रबंधक नीतेश त्रिपाठी ने कूड़ा कलेक्शन की शिकायत दर्ज करने व उसके निस्तारण के लिए जिम्मेदारी तय की है। जोन पांच में राहुल मौर्य (7052156730), अमर नाथ (7080302082), राम भवन (7607791996), जोन पांच व आठ शुचित शुक्ला (7052156725), जोन आठ संतोष गोस्वामी (7052156735), वीर बहादुर सिंह (7275751063) को शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक टोल फ्री नम्बर (18001035821) पर भी शिकायत दर्ज की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें