Zero Poverty Campaign Focus on Aspirational Districts and Solar Rooftop Initiative in Uttar Pradesh जीरो पावर्टी अभियान में आकांक्षात्मक जिलों पर अत्यधिक फोकस करने की जरुरत : मुख्य सचिव, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsZero Poverty Campaign Focus on Aspirational Districts and Solar Rooftop Initiative in Uttar Pradesh

जीरो पावर्टी अभियान में आकांक्षात्मक जिलों पर अत्यधिक फोकस करने की जरुरत : मुख्य सचिव

Lucknow News - लखनऊ में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जीरो पावर्टी अभियान में आकांक्षात्मक जिलों पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि 7 लाख परिवारों का चिन्हीकरण हो चुका है और इसे 1 मिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 27 Dec 2024 08:28 PM
share Share
Follow Us on
जीरो पावर्टी अभियान में आकांक्षात्मक जिलों पर अत्यधिक फोकस करने की जरुरत : मुख्य सचिव

लखनऊ। विशेष संवाददाता। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि जीरो पावर्टी अभियान में आकांक्षात्मक जिलों व विकास खंडों पर अत्यधिक फोकस करने की जरुरत है। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से ऐसे परिवार, जो किन्हीं कारणों से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में वंचित रह गए है। उन्हें लाभ पहुंचाने और उनके लिए कुछ अच्छा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अतः निर्धनतम परिवारों के चिन्हीकरण में और तेजी लाई जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि अभी तक अभियान के तहत अब तक लगभग 7 लाख परिवारों का चिन्हीकरण हो चुका है। इसे अगले हफ्ते तक 1 मिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके उपरांत चिन्हित परिवारों को कन्वर्जेंस के माध्यम से जनकल्याणजारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 25 लाख सोलर रूफ टाॅप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इस अभियान में प्रगति लायी जाये। नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका आदि में वार्ड-वार मांग एकत्रीकरण के लिए विक्रेताओं को क्षेत्र आवंटित किया जाए। सरकारी कर्मचारियों को सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा नरेन्द्र भूषण, ग्राम्य विकास आयुक्त जी0एस0 प्रियदर्शी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।