Lucknow News: झगड़ा रोकने पहुंचे युवक के पेट पर चाकू से वार, बचाने पहुंचे दुकानदार पर भी हमला

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ, हजरतगंज के लालबाग में झगड़ा रोकने गए एक युवक को चाकू मार दिया गया। हमलावरों ने उसे बचाने पहुंचे साथी और दुकान मालिक पर भी हमला किया। स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि अन्य भाग निकले। घायल युवक की हालत गंभीर है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झगड़ा रोकने पहुंचे युवक के पेट पर चाकू से वार, बचाने पहुंचे दुकानदार पर भी हमला
झगड़ा रोकने पहुंचे युवक के पेट पर चाकू से वार, बचाने पहुंचे दुकानदार पर भी हमला

Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। बीच-बचाव करना कभी-कभी जान पर भारी पड़ जाता है, ऐसा ही एक मामला हजरतगंज के लालबाग इलाके में सामने आया। शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच चल रहा झगड़ा रोकने गए एक युवक को हमलावरों ने चाकू मार दिया। उसे बचाने पहुंचे साथी और दुकान मालिक पर भी हमलावरों ने चाकू लहराए, जिसमें दुकान मालिक भी घायल हो गया। हंगामे के बीच स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि बाकी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना का विवरण

उदयगंज के हाता गनी खां निवासी अब्दुल साजिद ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अपने साथी साजिद अली के साथ कार से लालबाग स्थित ब्राइट एसोसिएट्स की दुकान पर काम से पहुंचा था। इसी दौरान साजिद अली कार के पास सड़क किनारे खड़ा था, जब वहां कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। साजिद अली ने उन्हें समझाने की कोशिश करते हुए झगड़ा रोकने को कहा, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

पुलिस की कार्रवाई

आरोप है कि गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने कहा कि "नाम कमाना है तो कुछ अलग करना पड़ेगा" और इसके बाद धारदार चाकू से साजिद अली के पेट पर वार कर दिया। साजिद के चीखने की आवाज सुनकर अब्दुल साजिद और दुकान मालिक परवेज बाहर की ओर दौड़े, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी चाकू से हमला बोल दिया, जिसमें परवेज भी घायल हो गया।

आरोपियों की पहचान

हमला करने के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए भागने लगे। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। अब्दुल साजिद और स्थानीय लोगों ने मिलकर पीछा किया और दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुफरान और अमन के रूप में हुई है।

जांच जारी

पूछताछ में गुफरान और अमन ने पुलिस को बताया कि इस वारदात में उनके साथ टोनी, आहद, साऊद उर्फ चवन्नी, हमजा, मन्शूर और शाहिल उर्फ उल्लू भी शामिल थे। इसके अलावा कुछ अज्ञात लोग भी हमले में मौजूद थे। सभी आरोपी जमाल की दुकान पर काम करते हैं। अब्दुल साजिद ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया, इसके बाद घायल साजिद अली और परवेज को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक साजिद अली की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या युवक को चाकू क्यों मारा गया?
युवक ने झगड़ा रोकने की कोशिश की थी, जिससे नाराज होकर हमलावरों ने उसे चाकू मारा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: झगड़ा रोकने पहुंचे युवक के पेट पर चाकू से वार, बचाने पहुंचे दुकानदार पर भी हमला