ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊस्मृति दिवस पर दौड़ा सीतापुर का युवा 

स्मृति दिवस पर दौड़ा सीतापुर का युवा 

सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों की याद में दौड़ का आयोजन हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक और एआरटीओ यात्री कर ने हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का आरम्भ किया। करीब साढ़े तीन किमी की दौड़ के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और...

स्मृति दिवस पर दौड़ा सीतापुर का युवा 
निज संवाददाता,सीतापुर। Sun, 17 Nov 2019 04:27 PM
ऐप पर पढ़ें

सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों की याद में दौड़ का आयोजन हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक और एआरटीओ यात्री कर ने हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का आरम्भ किया। करीब साढ़े तीन किमी की दौड़ के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट प्रदान किए गए। यातायात प्रभारी ने इन्हें यातायात नियमों की जानकारी भी दी।

रविवार करीब 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह और एआरटीओ यात्री कर शहफर किदवाई ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया। तरणताल से शुरू हुई दौड़ में युवाओं और छात्रों के साथ एनसीसी कैडेट भी शामिल हुए। करीब तीन सैकड़ा से अधिक युवा वाया आंख अस्पताल होते हुए लालबाग चौराहे पहुंचे। यहां से धावक जीआईसी होते हुए वापस तरणताल आ गए और दौड़ समाप्त हुई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरूस्कार के अलावा सांत्वना पुरूस्कार भी युवाओं को दिए गए। कार्यक्रम के अंत में आयोजित गोष्ठी के दौरान यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह ने नियमों की जानकारी के बीच रफ्तार भरने वाले वाहनों पर वर्तमान व्यवस्था के तहत की जाने वाली कार्रवाई का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। कई युवाओं ने जागरूकता के व्याख्यान भी आयोजित कार्यक्रम के तहत मंच से प्रस्तुत किए। इन्हें हेलमेट और प्रशस्ति पत्र एआरटीओ यात्री कर शहफर किदवाई द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर एएसआई रामजतन यादव सहित यातायात विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
 
फिर काटे गए वाहनों के चालान
रविवार को भी यातायात अभियान जारी रहा। यातायात प्रभारी विनय सिंह ने लालबाग चौराहा, ट्रांसपोर्ट चौराहा, बस अड्डा और मण्डी चौकी क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। दोपहिया वाहनों के साथ चौपहिया भी चेक किए गए। कुल सात चौपहिया वाहन सवार चालक सीट बेल्ट न पहने हुए मिले। इनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई हुई। एएसआई रामजतन यादव ने बस अड्डा पर दो चौपहिया वाहन की ब्लैक फिल्म उतारी और चालक से समन शुल्क वसूला। रविवार दोपहर बाद चली कार्रवाई करीब तीन घण्टे से अधिक समय तक चली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें