ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभूमि विवाद में मारी गोली, युवक घायल

भूमि विवाद में मारी गोली, युवक घायल

बहराइच जिले में बाइक से पत्नी के साथ ससुराल जा रहे युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को नानपारा सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर...

भूमि विवाद में मारी गोली, युवक घायल
हिन्दुस्तान संवाद ,बहराइच। Sat, 10 Nov 2018 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच जिले में बाइक से पत्नी के साथ ससुराल जा रहे युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को नानपारा सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन को नामजद कर हत्या के प्रयास में की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
बलहा संवाद के अनुसार कोतवाली नानपारा कोतवाली के भोपतपुर बेलवा निवासी 21 वर्षीय दुर्गेश मिश्रा पुत्र कैलाश नाथ शुक्रवार की शाम बाइक से अपनी पत्नी सिरका देवी के साथ अपनी ससुराल सिसैय्या गांव जा रहा था। जैसे ही बाइक नानपारा बाईपास के पास पहुंची। पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया। हमलावरों ने अवैध असलहे से गोली चलाई जो दुर्गेश की बाईं जांघ में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर गिर पड़ा। इस हमले में उसकी पत्नी सिरका को भी आंशिक चोटें आई हैं। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को नानपारा सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल दुर्गेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
 वारदात की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित के भाई अवधेश कुमार ने गांव के ही  लल्लू सहित तीन को नामजद कर हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर लिया है। अवधेश ने बताया कि उसके भाई पर भूमि विवाद में हमला किया गया है। 9 माह पूर्व उसके चाचा रामविलास पुत्र जमुना प्रसाद की भी हत्या कर दी गई थी। 
नानपारा कोतवाल आरपी यादव ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जिस स्थान पर गोली चलने की बात बताई जा रही है, तहकीकात में उस इलाके के लोग गोली नहीं चलने की बात कह रहे हैं, जिससे प्रकरण संदिग्ध हो गया है। तहकीकात की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें