Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsYouth giving message to the poor by giving their one time meal
अपना एक समय का भोजन गरीब को देकर संदेश दे रहे युवा

अपना एक समय का भोजन गरीब को देकर संदेश दे रहे युवा

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ। कोई भूखे पेट न सोने पाए, सभी को भोजन मिले इसके लिए युवाओं के

May 28, 2022 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। कोई भूखे पेट न सोने पाए, सभी को भोजन मिले इसके लिए युवाओं के समूह ने मुहिम छेड़ी है। कोई आईटी प्रोफेशनल है तो कोई किसी कंपनी में अधिकारी। ये सभी पिछले 86 सप्ताह से शनिवार के दिन अपना एक समय का भोजन छोड़ कर किसी असहाय या मजबूर को दे रहे हैं। शनिवार को विशालाक्षी फाउंडेशन के इन युवाओं ने साहू सिनेमा, गोमती नगर, भूतनाथ मार्केट आदि स्थानों पर लोगों को भोजन व्यर्थ न करने का संदेश दिया।

‘सैटर्डे हंगर स्ट्राइक मुहिम के जरिये ये सुवा संदेश दे रहे हैं कि देश में कोई भूखे पेट सोने पर मजबूर न हो। ये सभी तख्ती पर संदेश लिखकर सड़क किनारे प्रदर्शित करते हैं। संस्था के संस्थापक निलय अग्रवाल गूगल में रिसर्च एनलिस्ट हैं। निलय ने बताया कि आज भी देश में सात हजार लोग भुखमरी के कारण जान गंवा रहे हैं। इनमें तीन हजार बच्चे भी हैं। सैटर्डे हंगर स्ट्राइक मुहिम से अब तक 500 से अधिक युवा जुड़ चुके हैं और गरीबों को भोजन दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;