भाई की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार
मोहनलालगंज, संवाददाता। पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले

मोहनलालगंज, संवाददाता। पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई रॉड बरामद कर ली।
घटना का विवरण
गोपाल खेड़ा निवासी जमुना प्रसाद पर 22 मई की शाम को बेलहिया खेड़ा के पास लाठी-डंडों से हमला किया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान जमुना की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने मोहनलालगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए जांच की। सोमवार रात पुलिस ने हरदेश और लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हरदेश ने बताया कि मृतक उसका सगा भाई था और पुराने विवाद के चलते साथियों संग मिलकर हमला किया था। मारपीट के दौरान उसके चोट आई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर वारदात में प्रयोग लोहे की रॉड बरामद कर ली। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
उधारी का विवाद
उधारी का 3 सौ रुपए मांगने पर युवक को पीटा
लखनऊ,संवाददाता।
कृष्णानगर में उधार में दिए गए तीन सौ रुपए मांगने पर दबंग ने युवक को परिवार संग मिलकर पीटा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
ओशोनगर निवासी राजू भारती ने बताया कि पड़ोसी इंद्रजीत को तीन सौ रुपये उधार दिए थे। रविवार को उसने रुपये मांगे तो वह उग्र हो गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी परिजनों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। उसने पडोसी इन्द्रजीत सहित परिवार के 5-6 अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


