मार्केटिंग, सेल्स के अलावा वित्तीय क्षेत्र में भी जॉब का मौका--फोटो

Feb 28, 2026 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - - केकेसी में यूथ कॉर्पोरेट फेस्ट अभिज्ञान- 2026 का आयोजन हुआ लखनऊ, संवाददाता।

मार्केटिंग, सेल्स के अलावा वित्तीय क्षेत्र में भी जॉब का मौका--फोटो

श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में यूथ कॉर्पोरेट फेस्ट अभिज्ञान- 2026 का आयोजन वाणिज्य संकाय की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि एसबीआई में अंतरराष्ट्रीय विनिमय के सहायक महाप्रबंधक अमन कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को मार्केटिंग और सेल्स के अलावा वित्तीय और अकाउंट के क्षेत्र भी जॉब के अवसर ढूंढने चाहिए। इस क्षेत्र में अब अच्छी जाब की संभावनाएं पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने छात्र छात्राओं से क्रिटिकल थिंकिंग और डाटा एनालिसिस में भी काम करने को कहा। विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व एसबीआई में कार्यरत विजय कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को मेंटल और शारीरिक फिटनेस पर लगातार काम करने को कहा।

समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर केके शुक्ला ने की। वाणिज्य संकाय प्रभारी प्रो. एसके चौहान, बीबीए आईबी विभाग प्रभारी डॉ. विजय राज श्रीवास्तव, डॉ. शिखा अग्रवाल, डॉ. शरद कुमार चतुर्वेदी, प्रो. एसएस मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. संग्राम सिंह, डॉ. उमाकांत, डॉ. अनामिका सक्सेना समेत कई विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंशिका मिस और अभिनव को मिस्टर अभिज्ञान चुना कार्यक्रम में कुमारी अंशिका को मिस अभिज्ञान और अभिनव कुमार को मिस्टर अभिज्ञान 2026 के अवॉर्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व छात्र व वर्तमान में एचसीएल में कार्यरत उत्सव श्रीवास्तव व यशी चतुर्वेदी, इवेंट प्लानर व स्ट्रेटजीशियन हंसिका कनौजिया, पीसीएस मैनेजमेंट कंसलटेंसी में कार्यरत तनिष्का और प्रियांशु श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।