ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने जान दी, शिनाख्त नहीं

Apr 06, 2026 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में आलमनगर रेलवे लाइन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। लोगों की भीड़ ने देखा और पुलिस को सूचना दी। जीआरपी और पारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पहले से रेलवे लाइन पर टहल रहा था।

ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने जान दी, शिनाख्त नहीं

लखनऊ,संवाददाता आलमनगर रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर युवक की मौत की जानकारी दी। सूचना पर जीआरपी और पारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मामला क्षेत्रीय पुलिस का होने से जीआरपी वहां से लौट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी देर से रेलवे लाइन पर टहल रहा था। ट्रेन को आता देखकर वह रेलवे लाइन पर चला गया और ट्रेन के पास आने पर उसने छलांग लगा दी।

युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया। लोगों ने बताया कि युवक के शरीर के टुकड़े ट्रेन में फंस गए और काफी दूर तक चले गए। पुलिस ने युवक के शव को एक गठरी में डाला। पुलिस ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।