ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयुवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ।हिंदुस्तान संवाद

युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 22 Feb 2020 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

- आशियाना में युवक और गोसाईंगंज में किसान ने दी जान

लखनऊ। हिन्दुस्तान संवाद

आशियाना के शारदानगर योजना में अर्जुन (22)ने फांसी लगा ली। उसका शव लटका देखकर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, गोसाईंगंज के रकीबाबाद में शिवराम रावत (40)ने फांसी लगा ली। पुलिस को दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे कारण ज्ञात हो सके।

मूलत: फतेहपुर कुंवरपुर निवासी कल्लू पत्नी सुनैना और बेटे अर्जुन के साथ शारदानगर योजना के रजनीखण्ड में रहते हैं। शनिवार शाम को सुनैना घर लौटी तो देखा कि अर्जुन का गमछे से शव छत के कुण्डे में लटक रहा था। शव देखकर वह सन्न रह गई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी जुटने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि अर्जुन ने फांसी क्यों लगाई। इसकी पड़ताल की जा रही है।

गोसाईंगंज के रकीबाबाद निवासी शिवराम रावत किसान था। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी मायके गई हुई है। सम्भवत: पत्नी से विवाद के बाद उसने नशे में धुत होकर फांसी लगा ली। उसका शव दुपट्टे से छत के कुण्डे में लटका मिला। उसके भाइयों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें