दबंगों ने घर बुलाकर युवक को बंधक बना पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। आशियाना में दो दिन पहले दबंगों ने राजाजीपुरम के युवक को उधार

दबंगों ने घर बुलाकर युवक को बंधक बना पीटा

लखनऊ, संवाददाता। आशियाना में दो दिन पहले दबंगों ने राजाजीपुरम के युवक को उधार के रुपए मांगने के सिलसिले में बातचीत के लिए घर बुलाया। उसके बाद युवक को घर में बंधक बनाकर खूब पीटा।राजाजीपुरम निवासी शाश्वत चित्रांश के मुताबिक उसने आशियाना के आलोक मिश्रा से एक लाख रुपए उधार ले रखे हैं। उसकी आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से वह उधार ली गई रकम में से कुछ रुपए तय समय पर वापस नहीं कर सके हैं। आरोप है कि आलोक ने 18 मई को शाश्वत को बातचीत के बहाने अपने आशियाना स्थित घर पर बुलाया। जब शाश्वत घर पहुंचा तो वहां पर पहले से आलोक के साथ उनका दोस्त वंश व अन्य साथी मौजूद थे।

घर के अंदर बुलाकर आलोक लोगों ने उसे बंधक बना लिया। फिर बुरी तरह से पिटाई की।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।