चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया युवक
Lucknow News - चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया युवक मलिहाबाद, संवाददाता। चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया युवक
मलिहाबाद चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है। बाइक काकोरी के दुर्गागंज से चोरी की गई थी। मलिहाबाद कस्बा इंचार्ज अमन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार शाम को मलिहाबाद चौराहे पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान काकोरी के पठानगढी मोहल्ला निवासी सूरज कनौजिया को एक मोटर साइकिल के साथ रोका गया। मांगने पर वह कागजात नहीं दिखा पाया। ई चालान ऐप पर चेक किया गया तो बाइक सर्वेश के नाम दर्ज मिली।
सर्वेश से पता चला कि उसकी बाइक 6 जनवरी 2026 को काकोरी के दुर्गागंज इलाके से चोरी हो गयी थी। जिसका मुकदमा काकोरी थाने पर दर्ज है। जांच में आरोपी पाए जाने पर सूरज को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की गई। ---------------------- युवतियों ने पिता-पुत्र पर लगाए गंभीर आरोप लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के ग्रीनलैंड कालोनी में कथित अवैध कब्जे का विरोध कर रही दो युवतियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों युवतियों का आरोप है कि सुबह 11 बजे शोर सुनकर घर से बाहर आईं तो पड़ोस के पिता-पुत्र जमीन कब्जे के मामले में पुलिस कर्मियों से बहस कर रहे थे। युवतियों को देखकर दोनों ने गाली गलौज करते हुए आपत्तिजनक धमकी दी। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर मारापीटा गया। आरोप है कि इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्हें चौकी से वापस कर दिया गया। पीड़ितों ने 1090 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




