ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊतमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

गश्त के दौरान पुलिस ने तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ एक और केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे प्रभु...

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 
हिन्दुस्तान संवाद,बिंदेश्वरीगंज (सुलतानपुर) Sun, 24 Jun 2018 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गश्त के दौरान पुलिस ने तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ एक और केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे प्रभु शुक्ल गांव के पास  रविवार को दोपहर सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार राय, सचिन मौर्य व कांस्टेबल प्रेम प्रकाश सिंह क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। पुलिस की गाड़ी देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने उसको दौड़ा कर पकड़ा। तलाशी ली गई तो उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गये युवक की पहचान विजय कुमार निवासी पूरे नेवल मजरे दरियापुर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष कमल सिंह ने बताया कि विजय कुमार किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। इसके ऊपर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें