Youth Aadda Partners with Seekho App to Promote Self-Employment and Entrepreneurship युवाओं को उद्यमिता सिखाएगा सीखो एप , Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsYouth Aadda Partners with Seekho App to Promote Self-Employment and Entrepreneurship

युवाओं को उद्यमिता सिखाएगा सीखो एप

Lucknow News - लखनऊ में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए यूथ अड्डा ने सीखो एप के साथ साझेदारी की है। इस करार के तहत युवाओं को 50 से अधिक श्रेणियों में 1.40 लाख से ज्यादा शैक्षणिक सामग्री मिलेगी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 16 Sep 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
युवाओं को उद्यमिता सिखाएगा सीखो एप

लखनऊ। युवाओं में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा ने ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘सीखो एप के साथ साझेदारी की है। मंगलवार को इस करार को अंतिम रूप दिया गया। इस साझेदारी के तहत युवाओं को 50 से अधिक श्रेणियों में 1.40 लाख से ज्यादा एजुकेशनल कंटेंट उपलब्ध होंगे। ये कंटेंट उन्हें सीधे तौर पर स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ने में मदद करेंगे। यह कार्यक्रम लखनऊ के किसान बाजार स्थित यूथ अड्डा पर आयोजित हुआ। इस दौरान यूपीकॉन के प्रबंध निदेशक प्रवीण सिंह ने कहा कि यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।