रिश्ते के भाई ने बहन की अश्लील फोटो की वायरल की, केस
Lucknow News - गाजीपुर में एक युवती ने अपने फुफेरे भाई पर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो अपलोड करने, गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 2013 में शादी के दौरान संपर्क किया और बाद में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाजीपुर थानाक्षेत्र में एक युवती ने अपने फुफेरे भाई पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि रिश्ते में भाई ने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर बदनाम करने,अश्लील गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी। इंदिरानगर निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2013 में घर में एक शादी थी। उस दौरान उसकी मुलाकात बुआ के बेटे सूरज कुमार से हुई। जो आगरा के कैंट गोपालपुर का निवासी है। उस वक्त पीड़िता का आयु करीब 17 वर्ष थी।
रिश्तेदारी के चलते दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि बुआ के बेटे ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप पर संपर्क बना लिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद आरोपी बहाने से लखनऊ आया और उससे मुलाकात की। धीरे-धीरे उसके व्यवहार से यह साफ होने लगा कि वह शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। इस पर युवती ने आरोपी से दूरी बना ली। इसके बाद युवती ने अपने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। युवती का आरोप है कि नंबर ब्लॉक करने के बाद भी आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे, उसके भाई, पिता और मां को लगातार कॉल और मैसेज कर परेशान करता रहा। इस दौरान वह अश्लील और गालियां भी देता था। आरोपी ने दिसंबर 2025 में उसे मैसेज भेजे। बीते 23 फरवरी 2026 को उसकी अश्लील फोटो और घर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं। विरोध करने पर पिता और भाई की हत्या करने की धमकी दे रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


