ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊघरेलू कलह में युवक ने पत्नी और सास को मारा चाकू

घरेलू कलह में युवक ने पत्नी और सास को मारा चाकू

घायल मां-बेटी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती लखनऊ। संवाददाता इन्दिरानगर के सुग्गामऊ में...

घरेलू कलह में युवक ने पत्नी और सास को मारा चाकू
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 22 Oct 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

घायल मां-बेटी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। संवाददाता

इन्दिरानगर के सुग्गामऊ में घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से महिला घायल हो कर गिर पड़ी। बेटी पर हमला होते देख मां बीच बचाव करने लगी। इस पर आरोपी दामाद ने सास पर भी चाकू से हमला कर दिया। घायल पत्नी और सास को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसे पुलिस तलाश रही है।

आशियाना निवासी रहीम की शादी वर्ष 2011 में सुग्गामऊ निवासी फजला से हुई थी। पति-पत्नी के बीच घरेलु कलह होती थी। जिससे आजिज होकर फजला ससुराल छोड़ कर मायके में आकर रहने लगी थी। पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए कई प्रयास हुए थे। जो बेनतीजा रहे। शुक्रवार को रहीम ससुराल पहुंचा था। जहां वह पत्नी से घर चलने के लिए कह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। झगड़ा बढ़ने पर रहीम ने चाकू पत्नी के पेट में घोंप दिया। फजला दर्द से चीखने लगी। बेटी की आवाज सुन कर कुसुम बेगम मदद के लिए दौड़ पड़ी। उन्होंने दामाद को फटकार लगाते हुए धकेलने का प्रयास किया। इससे नाराज होकर रहीम ने सास पर भी चाकू से हमला कर दिया था। इंस्पेक्टर इन्दिरानगर रामफल प्रजापति के मुताबिक रहीम ने सास और पत्नी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया था। उन्हें भर्ती कराने के बाद रहीम भाग निकला। वहीं, डॉक्टरों ने फजला और कुसुम से घटना की जानकारी हासिल की थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक रहीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें