ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबरामदे में सो रहे युवक को गोली मारी

बरामदे में सो रहे युवक को गोली मारी

बरामदे में सो रहे युवक को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली युवक की बाईं कनपटी में लगी। युवक की जान तो बच गयी, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी डायल 100 टीम घायल को जिला अस्पताल लाई। उसकी हालत...

बरामदे में सो रहे युवक को गोली मारी
हिन्दुस्तान संवाद,बहराइच।Thu, 21 Sep 2017 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

बरामदे में सो रहे युवक को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली युवक की बाईं कनपटी में लगी। युवक की जान तो बच गयी, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी डायल 100 टीम घायल को जिला अस्पताल लाई। उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
खैरीघाट थाने के सैय्यद नगर निवासी 32 वर्षीय ननके पुत्र रामलखन बुधवार की रात घर के बाहर स्थित बरामदे में सो रहा था। रात लगभग डेढ़ बजे कुछ हमलावरों ने उस पर गोली चलाई, जो उसकी कनपटी को छीलते हुए निकल गई। गोली की आवाज व ननके की चीख पर परिजन दौड़े। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल ननके चारपाई पर पड़ा तड़प रहा था। किसी ने इसकी सूचना यूपी डायल 100 को दी। टीम ने घायल को एम्बुलेंस से  जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गोली चलने की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन घायल युवक के परिवार का कोई व्यक्ति नहीं मिला। यूपी डायल हंड्रेड से घायल के ट्रामा सेंटर रेफर होने की जानकारी मिली। पुलिस घायल के परिजनों के लौटने का इंतजार कर रही है। 
प्रभारी थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि हमले की वजह का पता नहीं चल सका है। परिवार के सभी लोगों के घायल के साथ लखनऊ चले जाने की वजह से अभी तहरीर नहीं मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें