Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsYoung Man Seeks Police Help to Overcome Rummy Culture Gaming Addiction
ऑनलाइन गेम में लाखों हारकर हुए कंगाल, लत छुड़ाने के लिए पुलिस से गुहार

ऑनलाइन गेम में लाखों हारकर हुए कंगाल, लत छुड़ाने के लिए पुलिस से गुहार

संक्षेप:

Lucknow News - रमी कल्चर ऑनलाइन गेमिंग ऐप की लत से छुटकारा पाने के लिए खरगापुर इलाके के युवक ने गोमतीनगर पुलिस से गुहार लगाई है।

Jan 23, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

रमी कल्चर ऑनलाइन गेमिंग ऐप की लत से छुटकारा पाने के लिए खरगापुर इलाके के एक युवक ने गोमतीनगर पुलिस से गुहार लगाई है। वह ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपये हार कर कंगाल हो चुका है। लत छोड़ने के लिए खुद को ब्लॉक करने के लिए रमी कल्चर ऐप को तमाम मेल किए। इसके बाद भी ब्लॉक नहीं किया। इससे वह फिर गेम खेलने लगता है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक की पत्नी सरकारी विभाग में सेवारत है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसने तहरीर दी कि रमी कल्चर ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर पत्नी के नाम से अकाउंट बनाया था। पत्नी की सहमति पर उसके कागजात का उपयोग किया था। इसके बाद ऑनलाइन गेम खेलने लगा। न चाहते हुए भी धीरे-धीरे लत पड़ गई। इसे छोड़ने के लिए काफी प्रयास किए पर छुटकारा नहीं मिला। खुद को ब्लॉक कर दिया। कुछ दिन बाद खुद से ही अनब्लॉक भी कर लिया। कई बार रमी कल्चर से भी गुजारिश की कि ब्लॉक कर दिया जाए पर नहीं किया गया। जब लत छोड़ने के सारे प्रयास कर हार चुका, तब पुलिस के पास भागकर आया और तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित बेहद परेशान था। समझाकर ढाढस बंधाया गया है। इसके अलावा तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। इस मामले में साइबर थाने की भी मदद ली जाएगी। कई बार मेल पर नहीं बंद किया अकाउंट पीड़ित ने बताया कि गेम की लत में वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुका है। आर्थिक रूप से टूट चुका है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि खेलने वाला व्यक्ति खुद को ब्लॉक और अनब्लॉक कर सकता है। ऐप ने यह ट्रिक रखी है, जबकि यह नहीं होना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग की लत से ऐसे करें बचाव : - समय-सीमा निर्धारित करें : स्क्रीन टाइम के लिए कड़े नियम बनाएं और हर 45-60 मिनट के बाद पांच मिनट का ब्रेक अवश्य लें। - डिजिटल डिटॉक्स : कुछ समय के लिए मोबाइल, कंप्यूटर और गेमिंग डिवाइसेज से पूरी तरह दूरी बना लें। - गेम को अनइंस्टॉल करें : जिन खेलों की सबसे ज्यादा लत है, उन्हें प्ले स्टोर से सीधे अनइंस्टॉल (Delete) कर दें। - अन्य गतिविधियों को अपनाएं : आउटडोर गेम्स, हॉबी, किताब पढ़ना, या दोस्तों के साथ बाहर समय बिताने जैसी रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दें। - वैकल्पिक शौक खोजें : गेमिंग के अलावा अन्य कार्यों में समय का उपयोग करें। - वयस्क और कंटेंट की जाँच : सुनिश्चित करें कि आप या आपके बच्चे जो गेम खेल रहे हैं, वह आयु-उपयुक्त (Age-appropriate) हो। - पैरेंटल कंट्रोल टूल्स का उपयोग : गेमिंग समय को सीमित करने के लिए तकनीकी उपकरणों का उपयोग करें। - पेशेवर मदद लें : यदि लत गंभीर हो तो तत्काल डॉक्टर, थेरेपिस्ट या काउंसलर की सलाह लें।