ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदरियाबाद में युवक की गला काट कर हत्या

दरियाबाद में युवक की गला काट कर हत्या

दरियाबाद के मियागंज में सोमवार की रात गला रेत कर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। एएसपी शिवाकांत तिवारी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच...

दरियाबाद में युवक की गला काट कर हत्या
हिन्दुस्तान संवाद,दरियाबाद (बाराबंकी)Tue, 18 Jul 2017 02:14 PM
ऐप पर पढ़ें

दरियाबाद के मियागंज में सोमवार की रात गला रेत कर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। एएसपी शिवाकांत तिवारी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दरियाबाद के मियागंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में मुर्तजा अली का घर है। जिसके पीछे खेतों में 42 वर्षीय युवक साबित अली पुत्र पुतुल की क्षत-विक्षत लाश पड़ी थी। सुबह शौच के लिए गई महिलाओं ने लाश देखने के बाद शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। मृतक की पहचान मियागंज निवासी साबित अली के रूप में हुई। उसकी बेदर्दी के साथ गला रेत कर हत्या की गई थी। उसकी पीठ पर भी चाकुओं के कई वार किए गए हैं। 
सूचना के बाद डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट समेत स्थानीय पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। एएसपी शिवाकांत तिवारी और सीओ रामसनेही घाट समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा मियागंज निवासी साबित अली अविवाहित था। वह गांव के ही 52 वर्षीय जसकरन के साथ पिछले 20 साल से रह रहा था। दोनों एक साथ रहते थे। दोनों ने शादी नहीं की थी। साबित अली खेती के अलावा नाचने-गाने का भी काम करता था। 

नहीं की शादी, रहता था अलग
साबित अली  का दूसरा भाई 35 वर्षीय कुदरत अली परिवार के साथ रहता है। उसके 3 लड़के व 1 लड़की है। घटना के बाद पुलिस ने जसकरन और कुदरत अली से भी पूछताछ की।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें