टेंट व्यवसायी के बेटे की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी

Feb 24, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - अमेठी के शुकुल बाजार कस्बे में मंगलवार सुबह एक युवक साहिल का शव मिला, जिसमें धारदार हथियार से वार के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने मामले की गहन जांच की बात कही है।

टेंट व्यवसायी के बेटे की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी

लखनऊ, संवाददाता। अमेठी के शुकुल बाजार कस्बे में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव इंटर कॉलेज रोड स्थित गैस एजेंसी के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के शव पर धारदार हथियार से वार के कई नई निशान हैं। इसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कस्बा निवासी टेंट व्यवसायी शरीफ के 32 वर्षीय पुत्र साहिल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार साहिल सोमवार शाम घर से निकले थे,लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क करने के बावजूद साहिल का कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि गैस एजेंसी के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की शिनाख्त साहिल के रूप में की। युवक के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि साहिल की बेरहमी से हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।