Lucknow News: पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, सात घंटे बाद सकुशल उतारा
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काकोरी के अजीटन खेड़ा गांव में पत्नी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे न देने से नाराज एक युवक शराब के नशे में रविवार देर
Lucknow News: काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। काकोरी के अजीटन खेड़ा गांव में पत्नी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे न देने से नाराज एक युवक शराब के नशे में रविवार देर रात गांव में ही हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फायर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि अजीटन खेड़ा निवासी किसान शिवबरन यादव (50) शराब पीने का आदी है। रविवार शाम उसने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर रात करीब नौ बजे शिवबरन हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। युवक को टावर पर चढ़ा देख अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस और बचाव कार्य
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा, जिसके बाद फायर और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाना पड़ा। अत्यधिक नशे में होने के कारण युवक खुद नीचे नहीं उतर पा रहा था। आखिरकार सात घंटे बाद दो पुलिसकर्मी टावर पर चढ़े और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चार लाख रुपये बकाया होने की बात कही, जिसे उसकी पत्नी ने सिरे से नकार दिया। पुलिस ने इलाज के लिए युवक को बेहटा सीएचसी में भर्ती कराया।
दुर्बग्गा ट्रांसमिशन लाइन प्रभावित
दो घंटे बाधित रही दुबग्गा 220 ट्रांसमिशन लाइन। अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) आलोक आनंद ने बताया कि पुलिस से सूचना मिलने पर सरोजनी नगर से दुबग्गा 220 ट्रांसमिशन केंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन रात एक बजे बंद करा दी गई थी। युवक के नीचे उतरने के करीब दो घंटे बाद, यानी रात तीन बजे के आसपास लाइन दोबारा चालू की गई।


