
मुगल बार में बीयर में युवक को बंधक बनाकर पीटा
Lucknow News - बीयर के 15 रुपये अधिक देने से मना करने पर बनाया बंधक बार मैनेजर समेत
मुंशी पुलिया स्थित मुगल बार में बीयर के 15 रुपये अधिक देने से इंकार करना युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है बार के मैनेजर ने कर्मचारियों के साथ युवक को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। विरोध पर धारदार हथियार से हमला कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर गाजीपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंदिरानगर निवासी विनय कुमार अवस्थी के मुताबिक वह 10 सितंबर को रात 10:45 बजे मुंशी पुलिया स्थित मुगल बार में बीयर लेने गए थे। विनय के मुताबिक बीयर की एमआरपी 185 रुपए थी। जिसके बदले कर्मचारी ने उनसे दो सौ रुपए मांगे।

15 रुपये अधिक देने से मना किया तो बार मैनेजर गालियां देते हुए धमकाने लगा। विरोध पर कर्मचारियों के साथ बार में बंधक बना लिया। विनय अवस्थी का आरोप है कि मैनेजर और कर्मचारियों ने गला दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की। किसी तरह बचकर उन्होंने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर दिया। खुद को बचाने के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे कर दिया। जिससे उनके हाथ में चोट आ गई। इंस्पेक्टर गाजीपुर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


