
नए साल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! मेडिकल कॉलेजों में 1200 पदों पर भर्ती करेगी योगी सरकार
Lucknow News - इस साल योगी सरकार मेडिकल कॉलेजों में करीब 1200 पदों पर नौकरियां निकालेगी। शिक्षण और तकनीकी पदों पर होने वाली भर्तियों से न केवल लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। सहायक आचार्य के 1112, आचार्य के 44 और फार्मेसी प्रवक्ता के 11 पदों पर भर्ती की जानी है।
इस साल योगी सरकार मेडिकल कॉलेजों में करीब 1200 पदों पर नौकरियां निकालेगी। शिक्षण और तकनीकी पदों पर होने वाली भर्तियों से न केवल लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य के 1112, आचार्य के 44 और फार्मेसी प्रवक्ता के 11 पदों पर भर्ती की जानी है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाग में खाली पदों पर नियुक्ति करने के निर्देश दिए थे। रिक्त पदों पर भर्ती करने के अधियाचन यूपी लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि चिकित्सा शिक्षा केवल डिग्री देने तक ही सीमित न रहे बल्कि उसे गुणवत्ता, शोध और व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ा जाए।
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य, आचार्य और फार्मेसी प्रवक्ताओं की नियुक्ति से मेडिकल छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन, शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। 1230 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जल्द प्रदेश सरकार जल्द ही यूपी लोक सेवा आयोग से चयनित 1,230 नर्सिंग अधिकारियों (महिला/पुरुष) को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र के वितरण का कार्यक्रम होना है। इससे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




