आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे योगी
Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। डा. अंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित अंबेडकर जयंती

लखनऊ, विशेष संवाददाता डा. अंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि महासभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम 14 अप्रैल को अपराह्न 2 बजे से आयोजित किया गया है। इसमें उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक सहित अन्य मंत्रीगण व गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इसके पूर्व बौद्ध भिक्षुओं द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर बुद्ध वंदना की जाएगी। डा. निर्मल ने कहा कि राज्य की योगी सरकार ने बाबा साहब की जयंती के मौके पर उन्हें सम्मान देने के लिए उनकी प्रतिमा पर छतरी, बाउंड्री वॉल तथा सौंदर्यीकरण का जो निर्णय लिए हैं वह स्वागत योग्य है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


