Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsYogi Adityanath Promises Support for Infrastructure Development to Entrepreneurs in Uttar Pradesh
उद्योगपतियों को इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में हर संभव मदद : योगी

उद्योगपतियों को इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में हर संभव मदद : योगी

संक्षेप:

Lucknow News - - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीआईआई प्रतिनिधियों से की मुलाकात - इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बढ़ाने

Jan 03, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि सरकार उद्योगपतियों को इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में हर संभव मदद करेगी। उन्होंने शनिवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधियों से मुलाकात में यह बात कही। इस दौरान निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विस्तार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री से मिले सीआईआई प्रतिनिधियों ने प्रदेश की बदली कानून-व्यवस्था और निवेश के लिए बेहतर हुए मौहाल की सराहना की। प्रतिनिधियों ने कहा कि यूपी का सिस्टम और गवर्नेंस माडल पूरी तरह बदला है। जमीन पर अब काम करना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हुआ है और परियोजनाएं समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीआईआई के अध्यक्ष राजीव मेमानी, उमाशंकर भरतिया व सुनील मिश्रा ने मुलाकात की। यूपी में ईज आफ डूइंग बिजनेस अब केवल नीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जमीन पर प्रभावी रूप से लागू हो रहा है। राज्य सरकार की सिंगल-विंडो सिस्टम सेवा निवेश मित्र पर 43 विभागों की 525 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं, जहां भौतिक हस्तक्षेप के बिना समयबद्ध डिजिटल स्वीकृतियों ने प्रदेश में उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाया है। प्रो-इंडस्ट्री नीति व त्वरित निर्णय क्षमता निवेश को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उच्चीकृत निवेश मित्र 3.0 को जल्द लांच किए जाने की तैयारी है, जिसमें एआई व चैटबाट जैसी सुविधाएं निवेश यात्रा को और आसान बनाएंगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों के साथ इंडस्ट्रियल डवलपमेंट बढ़ाने के लिए भी चर्चा की। प्रतनिधियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के विजन में उद्यमी सहयोग करना चाह रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सुगम व्यापार नीति लागू होने के बाद इंडस्ट्री का भरोसा और बढ़ा है। निवेश अनुकूल नीतियों व प्रोत्साहन से ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है। एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कारिडोर, एयरपोर्ट, लाजिस्टिक्स हब तथा बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के तेज विकास ने यूपी के औद्योगिक इकोसिस्टम को नई मजबूती दी है।