Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsYogi Adityanath Praised for Transforming Uttar Pradesh at Ashok Leyland Plant Inauguration
मुख्यमंत्री योगी के सहयोग से रिकार्ड समय में तैयार हुआ संयंत्र : धीरज हिंदुजा

मुख्यमंत्री योगी के सहयोग से रिकार्ड समय में तैयार हुआ संयंत्र : धीरज हिंदुजा

संक्षेप:

Lucknow News - - अशोक लेलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने यूपी में और निवेश का दिलाया भरोसा

Jan 09, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, विशेष संवाददाता लखनऊ में अशोक लेलैंड के नवीन विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बदल रहे यूपी की प्रशंसा हुई। अशोक लेलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा कि योगी सरकार के सहयोग व प्रशासनिक तत्परता के कारण रिकार्ड समय में यह संयंत्र तैयार किया जाना संभव हो सका। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह कंपनी का पहला विनिर्माण संयंत्र है। कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास व निवेश के लिए प्रदेश में एक सुदृढ़ व भरोसेमंद तंत्र तैयार किया गया है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, मजबूत कनेक्टिविटी, प्रभावी कानून-व्यवस्था व जवाबदेह प्रशासन बदले यूपी की पहचान बना है, जो उद्योगपतियों व निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने यूपी में अन्य संयंत्रों की स्थापना का भरोसा भी दिलाया। हिंदुजा ने कहा कि यूपी में निवेश के साथ बड़ी संख्या में रोजगार का भी सृजन होगा। इस परियोजना को धरातल पर उतारने में मुख्यमंत्री के सहयोग के लिए आभार जताया। कहा कि स्पष्ट नीति व मजबूत नेतृत्व के साथ कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ‘फियरलेस बिजनेस’, ‘ईज आफ डूइंग बिजनेस’ व ‘ट्रस्ट आफ डूइंग बिजनेस’ के लिए जाना जाता है। बताया कि अशोक लेलैंड की स्थापना 1948 में हुई थी और वर्तमान में कंपनी 15 देशों में भारतीय विनिर्माण क्षमता व तकनीकी सामर्थ्य का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी प्रशंसा की। कहा कि रक्षा तंत्र की मजबूती व स्थायित्व से देश में निवेश का भरोसेमंद वातावरण बना है। साथ ही केंद्रीय भारी उद्योग व इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में उद्योगों के लिए विकसित सकारात्मक माहौल की भी सराहना की। ----- भविष्य को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया संयंत्र धीरज हिंदुजा ने कहा कि लखनऊ में नया संयंत्र भविष्य को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। आधुनिक विनिर्माण तकनीक व डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से यहां तीव्र गति से इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन होगा। जहां अशोक लेलैंड का संयंत्र स्थापित होता है, वहां स्थानीय समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। विश्वास जताया कि यूपी में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। कंपनी की रोड टू स्कूल पहल की भी चर्चा की। बताया कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों के 25 हजार से अधिक छात्रों को पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।