प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में सर्वोत्तम योगदान देता रहेगा यूपीः मुख्यमंत्री

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार सबसे अधिक 4390 दिन तक इस पद पर बने रहने के लिए प्रदेशवासियों की तरफ से पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में सर्वोत्तम योगदान देता रहेगा यूपीः मुख्यमंत्री

लखनऊ, विशेष संवाददता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी को प्रदेशवासियों की ओर से पत्र लिखकर लगातार सबसे अधिक 4390 दिन तक प्रधानमंत्री रहने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है राष्ट्रसेवा, सुशासन व जनकल्याण को समर्पित 12 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर अनंत बधाई। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यूपी राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देता रहेगा।

आस्था व अर्थव्यवस्था का संगम बना यूपी

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यूपी आस्था और अर्थव्यवस्था का अद्भुत संगम बनकर उभरा है। अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि पर रामलला का विराजमान होना, काशी विश्वनाथ धाम के सफल पुनरोद्धार के साथ ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र ने विगत 12 वर्षों में भारत के विकास को नई दिशा, नई गति और नया विश्वास दिया है। राष्ट्र ने सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। इसी प्रेरणा से यूपी भी जनकल्याण, सुशासन और समावेशी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित करते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

करोड़ों तक पहुंचा योजनाओं का लाभ

सीएम योगी ने लिखा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 3 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लगभग 65 लाख परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया गया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ पात्र नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से लगभग 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना से 1.86 करोड़ महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली, जबकि किसान सम्मान निधि से प्रदेश के तीन करोड़ से अधिक किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, कृषि सिंचाई योजना तथा अन्य किसान हितैषी कार्यक्रमों ने उत्पादन, उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरी

मिशन रोजगार के अंतर्गत नौ लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया से सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है। कौशल विकास कार्यक्रमों से 25 लाख युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण व प्लेसमेंट दिया गया। निवेश आधारित औद्योगिक विकास, एमएसएमई, ओडीओपी, स्टार्टअप तथा स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक रोजगार व स्वरोजगार के अवसर दिए, जिससे युवा शक्ति प्रदेश की विकास यात्रा की प्रमुख भागीदार बनी है।

माफिया मुक्त, दंगा-मुक्त, भयमुक्त यूपी

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से यूपी में कानून का राज ‘रूल ऑफ लॉ’ की स्थापना हुई। आज प्रदेश माफिया मुक्त, दंगा-मुक्त और भयमुक्त का वातावरण है। व्यापारी, निवेशक, मातृशक्ति व उद्योगपति स्वयं को सुरक्षित अनुभव कर रहे हैं। यूपी की अर्थव्यवस्था वर्ष 2017 की तुलना में लगभग तीन गुना हो चुकी है। प्रति व्यक्ति आय में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है तथा बेरोजगारी दर लगभग 18% से घटकर लगभग 3% हुई है। यूपी आज वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

सामान्य प्रश्न

योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी को किस अवसर पर शुभकामनाएं दीं?
योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी को 4390 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।