ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रियंका के आने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं

प्रियंका के आने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा 74 से ज्यादा से सीटें जीतेगी। इसमें गोरखपुर, कैराना, अमेठी और आजमगढ़ शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री...

प्रियंका के आने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 17 Mar 2019 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा है कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से भाजपा का कोई नुकसान नहीं होगा। कांग्रेस की एक सम्मानित नेता होने के कारण उनको अपनी बात कहने का पूरा हक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में तो उन्होंने दोनों लड़कों मिलाने का काम किया था लेकिन यूपी ने दोनों को खारिज कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को यहां एक चैनल के कार्यक्रम में कहा कि 2014 में भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था। अब यह छठी अर्थव्यवस्था हो गया है। अगले पांच साल में भारत टॉप थ्री में शामिल होगा। सपा-बसपा गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 2014 में बीएसपी की जीरो सीटें आई थीं, अगर जीरो से किसी को गुणा करेंगे तो जीरो ही आएगा। इन दलों के कारनामे सब जानते हैं। इन दलों के राज में प्रदेश में जाति और पैसे लेकर नियुक्तियां होती थीं पर अब ऐसा नहीं है। 74 से ज्यादा सीटें जीतेंगेमुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा 74 से ज्यादा से सीटें जीतेगी। इसमें गोरखपुर, कैराना, अमेठी और आजमगढ़ शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार काम की वजह से आज मोदी एक ब्रांड बन चुका है। मोदी ने भारत को चिड़िया नहीं शेर बनाया है। अखिलेश-राहुल भी गंगा में यात्रा करें योगी आदित्य नाथ ने प्रियंका गांधी की गंगा में नाव यात्रा पर कहा कि अच्छी बात है। सबको जाना चाहिए, उन्हें पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहिए। जिनकी वजह से गंगा में जलमार्ग शुरू हुआ। उन्हें खुशी होगी अगर राहुल, अखिलेश और मायावती भी जाएं। राम जन्मभूमि का दावा हिंदू कभी नहीं छोड़ेंगेमुख्यमंत्री ने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि अयोध्या में जनभावना का सम्मान होना चाहिए। हमने पहले भी बातचीत की पेशकश की लेकिन सबूत मांगने पर हमेशा मुस्लिम पक्ष भागता था। जहां रामलला विराजमान वहीं जन्मभूमि है। अयोध्या में राम जन्मभूमि का दावा हिंदू कभी नहीं छोड़ेंगे। एएसआई के सर्वे में भी जन्मभूमि की जगह मंदिर की बात कही गई है।नए भारत में हर चुनौती से निपटने की क्षमता योगी आदित्य नाथ ने कहा कि पहले आतंकी हमलों पर हम सिर्फ धमकी देने तक सीमित रह जाते थे। जो लोग आतंकियों के नाम आगे जी लगाते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को यह सिखाया है कि दुश्मन कितना भी बड़ा हो मुंहतोड़ जवाब देंगे। नए भारत में हर चुनौतियों से निपटने की क्षमता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें