ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयोगी के पास दूरदृष्टि है, प्रदेश बदलेगा- कैन्जी हिरामात्सु

योगी के पास दूरदृष्टि है, प्रदेश बदलेगा- कैन्जी हिरामात्सु

जापान के राजदूत को उम्मीद है कि प्रदेश बदल रहा है। कई और जापानी कंपनियां यहां निवेश को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी खूबी यह है कि उनके पास दूरदृष्टि है। उनका...

योगी के पास दूरदृष्टि है, प्रदेश बदलेगा- कैन्जी हिरामात्सु
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 21 Feb 2018 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान के राजदूत को उम्मीद है कि प्रदेश बदल रहा है। कई और जापानी कंपनियां यहां निवेश को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी खूबी यह है कि उनके पास दूरदृष्टि है। उनका लक्ष्य स्पष्ट है। हमने उनसे मुलाकात की और यह बेहद अच्छी रही। प्रदेश में नई सरकार बदलने के बाद से ही लोगों का ध्यान इस प्रदेश पर टिक गया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश की काफी गुंजाइश है। यहां की सरकार भी सहयोग कर रही है। जापानी राजदूत प्रदेश सरकार की योजना एक जिला एक उत्पाद के भी कायल दिखे। प्रस्तुतिकरण के दौरान राजदूत कैन्जी हिरामात्सु ने मुक्त कंठ से योजना की प्रशंसा की। कहा कि इस योजना का विश्व स्तर पर प्रचार किए जाने की जरूरत है। हिरामात्सु ने कहा कि इस योजना में जापान भी सहयोग के लिए तैयार है।

इनसेट-

गोमती में मछली पालन के लिए सहयोग करेगा जापान, लेजर तकनीक से खेती में मदद

गोमती नदी में मछली पालन के लिए जापान सहयोग करेगा। इन्वेस्टर्स समिट में आए जापान के डेलिगेशन ने हिन्दुस्तान से यह बात साझा की। जापान डेवलपमेंट के प्रेसिडेंट डॉ. सुशील यामामोटो ने बताया कि कृषि और वैकल्पिक ऊर्जा क्षेत्र में भी उनका देश निवेश कर रहा है। लेजर तकनीक से जमीन को समतल करने में भी सहयोग कर रहा है। गंगा के किनारों पर आधुनिक तकनीक से खेती होगी। दोनों किनारों पर ऑर्गेनिक खेती की जाएगी। साथ ही मधुमक्खी पालन भी होगा। खास तरह के फूल लगाए जाएंगे जो मधुमक्खी पालन में मदद करेंगे। इन फूलों के अवशेष खेती में काम आएंगे।

दूध में मिलावट पकड़ेगा जापानी उपकरण

जापान डेवलेपमेंट ने बताया कि उनकी ओर से दूध में मिलावट को पकड़ने के लिए राज्य सरकार को खास उपकरण मुहैया करा रही है। इस उपकरण के जरिए यह भी बताया जा सकेगा कि दूध गाय का है या भैंस का। इसके अलावा दूध में फैट की मात्रा, यूरिया या डिटर्जेंट की मिलावट का भी चुटकियों में पता लगाया जा सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें