ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊइस पोखरे पर पूजा करने से मनमाफिक वर और संतान की होती है प्राप्ति

इस पोखरे पर पूजा करने से मनमाफिक वर और संतान की होती है प्राप्ति

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में खरगूपुर के राम जानकी मंदिर के पोखरे पर मनचित्ता माता की पूजा-अर्चना की गई। दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया को प्रत्येक वर्ष पूजा व मेले का आयोजन किया जाता...

1/ 3
2/ 3
3/ 3
हिन्दुस्तान टीम,खरगूपुर(गोंडा)।Sat, 10 Nov 2018 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में खरगूपुर के राम जानकी मंदिर के पोखरे पर मनचित्ता माता की पूजा-अर्चना की गई। दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया को प्रत्येक वर्ष पूजा व मेले का आयोजन किया जाता है। लोगों में मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से मनमाफिक वर की प्राप्ति होती है। वहीं सुहागिनों के वर तथा संतान की रक्षा होती है।


वृद्ध महिला शीला देवी ने बताया कि संतानहीन महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है। जिनकी मन्नतें पूरी हो जाती हैं वो भी पांच साल निराहार रहकर पूजन करती हैं। इस दौरान पोखरे के किनारे चावल के आटे से चौकी बनाकर पूजा किया जाता है। माता की सांकेतिक मूर्ति के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। उसके बाद मंदिर में प्रसाद लेकर जल ग्रहण किया जाता है। मेले में नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रसाद व पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी। अध्यक्ष ने स्वयं मेले में आई हुई महिलाओं को प्रसाद का वितरण किया। नगर पंचायत खरगूपुर, फत्तेगढ़, भगवानदीन पुरवा, इन्छापुरवा, पटखौलीतथा चौकियांपुरवा की सैकड़ों महिलाओं व किशोरियों ने पूजन-अर्चन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें