फैटी लिवर और मोटापे के बचाव बताए
लखनऊ में विश्व लिवर दिवस पर पीजीआई के हेपेटोलॉजी विभाग ने फैटी लिवर और मोटापे से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. अमित गोयल ने बिगड़ी जीवन शैली के कारणों पर चर्चा की। आहार विशेषज्ञों ने रोगियों के लिए स्वस्थ भोजन विकल्पों और अनुशंसित आहार योजना साझा की।

लखनऊ। पीजीआई के हेपेटोलॉजी विभाग की ओर विश्व लिवर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में फैटी लिवर और मोटापा से बचाव बताए। हेपेटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अमित गोयल ने कहा कि बिगड़ी जीवन शैली से बच्चों एवं बड़ों में फैटी लिवर और मोटापा बढ़ रहा है। आहार विशेषज्ञों ने फैटी लिवर के रोगियों के लिए अनुशंसित आहार योजना और स्वस्थ भोजन विकल्पों की जानकारी साझा की। पीजीआई परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में लिवर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली की आदतें विषयक एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने शनिवार को गंभीर रूप से बीमार रोगी को पोषण विषयक राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की।
पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान के विशेषज्ञों ने भर्ती मरीजों के प्रारंभिक पोषण, प्रतिरक्षा पोषण की भूमिका, एक्यूट लिवर फेल्यर और ऑन्कोलॉजी रोगियों के बेहतर प्रबंधन के अनुभव साझा किये। कार्यशाला में रेजिडेंट डॉक्टर, पोषण विशेषज्ञ और नर्स मौजूद रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


