बड़ा शिवाला सैथा में 18 को मनेगा विश्व धरोहर दिवस

Apr 15, 2026 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - इस बार विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रैल को लखनऊ के बड़ा शिवाला में मनाया जाएगा। राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली और दीपोत्सव कार्यक्रम होंगे। 200 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे, जिसमें धरोहर संरक्षण और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाया जाएगा।

बड़ा शिवाला सैथा में 18 को मनेगा विश्व धरोहर दिवस

लखनऊ। इस बार विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रैल को सरोजनीनगर के बड़ा शिवाला में मनाया जाएगा। इस मौके पर राज्य पुरातत्व निदेशालय के संस्कृति विभाग की ओर से राज्य संरक्षित स्मारक बड़ा शिवाला श्री सिद्धनाथ मंदिर परिसर, सैथा में मनाया जाएगा। जहां हमारी धरोहर हमारी पहचान विषयक चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली व्याख्यान और दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में लखनऊ के विभिन्न स्कूलों 200 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी। जहां विश्व धरोहर दिवस के मौके पर विरासत का संरक्षण करना, सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाना, सामूहिक जिम्मेदारी का अहसास कराना और संकटों के प्रति सचेत करने के अलावा विश्व धरोहर दिवस पर विभिन्न आयोजिन करके भावी पीढ़ी को जोड़ना हैं।

ताकि हमारी धरोहर हमारी पहचान बना रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।