खेल----साइकिल से दिया फिटनेस का संदेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

विश्व साइकिल दिवस पर निकली साइकिल रैली लखनऊ, संवाददाता। विश्व साइकिल दिवस के अवसर

खेल----साइकिल से दिया फिटनेस का संदेश

विश्व साइकिल दिवस पर निकली साइकिल रैली लखनऊ, संवाददाता। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की देखरेख में रविवार की सुबह साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मुख्य गेट से उपक्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रातः छह बजे शुरू हुई रैली स्टेडियम से निकलकर हिन्दी संस्थान, मेफेयर तिराहा, सेंट फ्रांसिस कॉलेज, सहारागंज, नेशनल पीजी कॉलेज और ला-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज होते हुए खेल निदेशालय के मुख्य द्वार पर संपन्न हुई। इस अवसर पर मुशर्रफ अहमद ने कहा कि साइकिलिंग बेहतर स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में सहायक प्रशिक्षक निशित दीक्षित, विकास पांडे सहित अन्य खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।