कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण

Apr 08, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में मिशन शक्ति 5.0 के तहत विकास भवन में लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा और आंगनबाड़ी विभाग की महिलाओं ने भाग लिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने 'शी बॉक्स' पोर्टल और पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। सभी कार्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन अनिवार्य बताया गया।

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण

लखनऊ। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बुधवार को विकास भवन के लोहिया सभागार में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला विकास अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा और आंगनबाड़ी विभाग की महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने ‘शी बॉक्स’ पोर्टल और पॉक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन अनिवार्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।