
नवाचार अपनाकर खेती बाड़ी का किया जाएगा कायाकल्प - दिनेश प्रताप
Lucknow News - लखनऊ में 'विकसित उत्तर प्रदेश-समर्थ उत्तर प्रदेश 2047' के संकल्प को साकार करने के लिए उद्यान एवं गन्ना विभाग की कार्यशाला आयोजित की गई। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कृषि में अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने फसल विविधीकरण और बाजार विस्तार पर व्यावहारिक सुझाव दिए।
“विकसित उत्तर प्रदेश-समर्थ उत्तर प्रदेश 2047” के संकल्प को साकार करने के लिए उद्यान एवं गन्ना विभाग की स्टेकहोल्डर्स के लिए कार्यशाला का आयोजन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि अनुसंधान, नवाचार, मूल्य संवर्धन एवं क्लस्टर-आधारित विकास को तीव्र गति देकर खेती-बाड़ी का कायाकल्प किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कृषि भूमि व किसानों के अनुभव को देखते हुए बागवानी फसलों में अपार संभावनाएं हैं। दूसरी तरफ पारंपरिक खेती की तुलना में औद्यानिक फसलें कम क्षेत्र में अधिक मूल्य देती हैं। ऐसे में प्रदेश की बागवानी एवं गन्ना क्षेत्र की क्षमता को दोगुना विकसित कर 2047 के आर्थिक लक्ष्यों को पाया जा सकता है।

श्री सिंह शुक्रवार को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा गन्ना विभाग द्वारा “विकसित उत्तर प्रदेश-समर्थ उत्तर प्रदेश 2047” के संकल्प को साकार करने के लिए शुक्रवार को लखनऊ में स्टेक होल्डर्स के कार्यशाला में बोल रहे थे। इस अवसर पर उद्यानिकी रोडमैप 2047 पर तकनीकी प्रस्तुति की गई, जिसमें ज्ञान-साझेदार संस्था द्वारा प्रस्तुत तकनीकी सत्र में उत्पादन वृद्धि, क्लस्टर मॉडल, मूल्य श्रृंखला विकास, प्रसंस्करण-समर्थित विस्तार, आधुनिक प्रौद्योगिकियों और निर्यात क्षमता पर जोर दिया गया। कानपुर, अयोध्या, मेरठ, बाँदा और झाँसी स्थित कृषि एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने फसल विविधीकरण, वैज्ञानिक हस्तक्षेप, नवाचार, फील्ड-आधारित अनुसंधान और बाजार विस्तार विषयों पर व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम बीएल मीणा ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान देकर उनके प्रयासों को सतत प्रोत्साहित कर रही है। वहीं सचिव नियोजन मासूम अली सरवर ने कहा कि विकास की रणनीति एवं कार्ययोजना बनाते हुए बेहतर क्रियान्वयन पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। जोर दिया जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


